August 14, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

मजदूरों और किसानों के समर्थन में उतरे राहुल

Advertisements
Panchayat Voice
Advertisements
Panchayat Voice
  • राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, श्रम संहिताओं, व्यापार समझौते और मनरेगा पर उठाए सवाल

Khabari Chiraiya Desk: नई दिल्ली : आज देशभर में भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों के आह्वान पर लाखों मजदूर और किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला है।

राहुल गांधी ने कहा कि आज देशभर में मजदूर और किसान अपने हक की आवाज बुलंद कर रहे हैं। उन्होंने चार श्रम संहिताओं को लेकर आशंका जताई कि इससे कामगारों के अधिकार कमजोर हो सकते हैं। किसानों के संदर्भ में उन्होंने संभावित व्यापार समझौतों को उनकी आजीविका के लिए खतरा बताया। साथ ही उन्होंने मनरेगा को ग्रामीण भारत की जीवनरेखा बताते हुए कहा कि इसे कमजोर या खत्म करने से गांवों का अंतिम सहारा भी छिन सकता है।

Advertisements
Panchayat Voice

अपने बयान में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से सवाल किया कि जब भविष्य से जुड़े फैसले लिए गए, तब प्रभावित वर्गों की आवाज क्यों नहीं सुनी गई। उन्होंने यह भी कहा कि वह मजदूरों और किसानों के संघर्ष के साथ मजबूती से खड़े हैं।

यह भी पढ़ें… बिहार : पटना सिविल कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की फिर मिली धमकी

यह भी पढ़ें… बांग्लादेश @ शेख हसीना युग के बाद पहला आम चुनाव

यह भी पढ़ें… श्रीलंका से लौटे भगवान बुद्ध के पवित्र देवनीमोरी अवशेष

यह भी पढ़ें… वंदे मातरम् को लेकर नया राष्ट्रीय प्रोटोकॉल

यह भी पढ़ें… अब छिप नहीं पाएगा एआई कंटेंट

आगे की खबरों के लिए आप हमारी वेबसाइट पर बने रहें...

error: Content is protected !!