July 11, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत से गांव में सनसनी

Death
Advertisements
Panchayat Voice
Advertisements
Panchayat Voice
  • दहेज प्रताड़ना का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच। अमरोहा निवासी युवती की शादी 2023 में हुई थी। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया गंभीर आरोप

Khabari Chiraiya Desk: चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अकोंधा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सन्नाटा पसर गया और मृतका के मायके पक्ष में कोहराम मच गया। परिजनों ने इस मौत को सामान्य नहीं मानते हुए ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

मृतका की पहचान अमरोहा जनपद के जमना खास नोगाव सादात निवासी खलील अहमद की पुत्री यासमीन के रूप में हुई है। वर्ष 2023 में यासमीन की शादी अकोंधा निवासी फहीम के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि विवाह के बाद से ही यासमीन को कथित रूप से दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था।

Advertisements
Panchayat Voice

मृतका के भाई यूसुफ ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी सामर्थ्य से बढ़कर दान-दहेज दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष की मांगें खत्म नहीं हुईं। उनका कहना है कि बहन को अतिरिक्त दहेज के लिए लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था। परिवार का आरोप है कि इसी प्रताड़ना का परिणाम उसकी संदिग्ध मौत के रूप में सामने आया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल ससुराल पक्ष से भी पूछताछ की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने एक बार फिर दहेज प्रथा और विवाहिता उत्पीड़न के मुद्दे को चर्चा में ला दिया है। गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है, वहीं मृतका के परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें… सदर थाना के सब इंस्पेक्टर 15 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

यह भी पढ़ें… एआई शिखर सम्मेलन के बीच प्रधानमंत्री से मिले सुंदर पिचाई

आगे की खबरों के लिए आप हमारी वेबसाइट पर बने रहें...

error: Content is protected !!