June 22, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कांग्रेस का तीखा हमला

Advertisements
Panchayat Voice
Advertisements
Panchayat Voice
  • डॉ. अंबेडकर के अपमान पर माफी और इस्तीफे की मांग। संविधान निर्माता के सम्मान में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी।

पंजाब : देश के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अर्शदीप सिंह माइकल गागोवाल ने कहा कि शीतकालीन सत्र के दौरान संविधान के 75 वर्षों के उपलक्ष्य में चर्चा की मांग की गई थी, लेकिन चर्चा के दौरान गृह मंत्री ने डॉ. अंबेडकर का अपमान करने के उद्देश्य से गलत शब्दों का इस्तेमाल किया।

गागोवाल ने कहा कि देश के अहम मुद्दे जैसे अडानी घोटाला, मणिपुर हिंसा, और संभल में प्रशासनिक विफलता पर बहस की मांग को खारिज कर दिया गया। इसके विरोध में जब कांग्रेस और अन्य दलों ने संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की बात की, तब बीजेपी और उसके सहयोगी दलों ने इसे नज़रअंदाज़ करते हुए गृह मंत्री के जरिए डॉ. अंबेडकर का अपमान कर दिया।

Advertisements
Panchayat Voice

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमित शाह की इस टिप्पणी को रोकने के बजाय राजनीति को और आक्रामक कर दिया। विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ बदसलूकी की गई और सांसदों के साथ मारपीट तक हुई। राहुल गांधी पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश की गई।

कांग्रेस ने मांग की है कि गृह मंत्री अमित शाह डॉ. अंबेडकर के अपमान के लिए तत्काल इस्तीफा दें और देशवासियों से माफी मांगें। जब तक यह मांग पूरी नहीं होती, तब तक कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

इस मौके पर कई नेता, जिनमें अमन सिंगला धापई (प्रवक्ता), सुखदर्शन सिंह खारा (ब्लॉक अध्यक्ष), गुरदीप सिंह दीपा (एमसी), अमृतपाल सिंह कूका, एडवोकेट बलकरण सिंह बल्ली, चंद्र शेखर नंदी, पवन कुमार (पूर्व उपाध्यक्ष, नगर काउंसिल मानसा), सतीश मेहता और रवि कुमार खट्टक शामिल थे, मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें.. 

आगे की खबरों के लिए आप हमारी वेबसाइट पर बने रहें…

error: Content is protected !!