August 14, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

पुलवामा हमले को पाकिस्तान से स्वीकार कर लिया, अब राहुल चुप क्यों हैं देंश को जबाब दें :  राजनाथ सिंह


Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/u305984835/domains/khabarichiraiya.com/public_html/wp-content/themes/newsphere/inc/hooks/hook-single-header.php on line 67
Advertisements
Panchayat Voice
Advertisements
Panchayat Voice
  • अपने बिहार दौरे के दौरान भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भागलपुर जिले की पीरपैंती विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे एनडीए प्रत्याशी ललन पासवान के पक्ष में शेरमारी प्रगति मैदान में की चुनावी सभा
  • कहा- बिहार में तेल पिलावन लाठी घुमावन रैली करने की अब किसी की औकात नहीं है, लालटेन युग अब समाप्त हो चुका है
  • कहा-कांग्रेस के राज में बोला जाता था कि केंद्र से पैसा भेजा जाता था पर बिहार तक नहीं आता था, आज देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में हर गरीबों के खाते में पैसा चला गया
  • कहा-मैं बिहार के उन माताओं को नमन करता हूं, जिन्होंने अपने पुत्र को देश की रक्षा के लिए वीर सपूत बनाया

KC NEWS। अपने बिहार दौरे के दौरान भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि चीन को पता चल गया है कि भारत के वीर सेना में कितना दम है। आतंकवाद को पनाह देने वाला पाकिस्तान और चीन डर से थर्रा रहे हैं। पुलवामा हमले को पाकिस्तान से स्वीकार कर लिया अब राहुल चुप क्यों हैं, देंश को जबाब दें। पाकिस्तान और चीन लगातार देश पर काबिज हो रहा था। देश के प्रधानमंत्री ने आतंकवादियों को धूल चटा दिया। इसका प्रमाण आप सबों के सामने है। चीन के साथ हमारे देश के वीर सपूतों ने जो किया है, बोल दूंगा तो ताली ही नहीं जमीन पर आपलोग कूदने लागिएगा। देश के प्रधानमंत्री ने जो वादा किया वे उसे पूरे किए। चाहे राममंदिर हो या फिर जम्मू में 370 का मामला हो। नरेंद्र मोदी की सरकार बनी तो चुटकी बचा कर 370 की धारा हटा दिया। कश्मीर की धरती से आतंवाद का सफाया करके रहूंगा। उन्होंने कहा कि मैं बिहार के उन माताओं को नमन करता हूं, जिन्होंने अपने पुत्र को देश की रक्षा के लिए वीर सपूत बनाया।

देश के प्रधानमंत्री का सपना…हर घर में शौचालय हो, हर घर में शुद्ध जल हो, जो पूरा होगा

Advertisements
Panchayat Voice

इस दौरे में  भारत के रक्षा मंत्री ने भागलपुर जिले की पीरपैंती विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे एनडीए प्रत्याशी ललन पासवान के पक्ष में शेरमारी प्रगति मैदान में चुनावी सभा की। यहां उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में बोला जाता था कि केंद्र से पैसा भेजा जाता था पर बिहार तक नहीं आता था। आज देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में हर गरीबों के खाते में पैसा चला गया। चाहे वह किसान सम्मान योजना, गैस कनेक्शन, कोरोना काल में हर गरीबों के खाते में पैसा चला गया। क्यों नहीं कांग्रेस सरकार में जा रहा था। देश के प्रधानमंत्री का सपना है कि हर घर में शौचालय हो, हर घर में शुद्ध जल हो, जो पूरा होगा। कांग्रेस और राजद सहित विपक्षी पार्टियों ने देश में हिन्दू-मुस्लिम को बांटने का काम किया है।

राजद ने 15 वर्षों के अपने राज में होनहार युवाओं का भविष्य खराब किया

भारत के रक्षा मंत्री ने कहा कि बिहार में तेल पिलावन लाठी घुमावन रैली करने की अब किसी की औकात नहीं है। अब लालटेन युग समाप्त हो चुका है। राजद ने 15 वर्षों के अपने राज में होनहार युवाओं का भविष्य खराब किया। बिहार के लाल देश में आईपीएस, आईएस व वीर योद्धा के रूप में देश की रक्षा कर रहे हैं। मंच संचालन जदयू अध्यक्ष विवेका गुप्ता ने किया। इससे पहले सभा को डॉ. संजय सिंह, डॉमनोज शास्त्री, शिवबालक तिवारी, मुन्ना सिंह, अशोक सिंह, सरयुग मंडल ने संबोधित किया।

error: Content is protected !!