August 14, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

कोर्ट ने फर्जी वीडियो पोस्ट करने के आरोप में संबित पात्रा पर FIR दर्ज करने का दिया आदेश

संबित पात्रा
Advertisements
Panchayat Voice
Advertisements
Panchayat Voice

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कथित रूप से फर्जी वीडियो पोस्ट करने के आरोप में भाजपा नेता संबित पात्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। ‘आप’ का आरोप है कि इस वीडियो के जरिए केजरीवाल की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है।

जानकारी के अनुसार, इसी साल जनवरी महीने में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का एक कथित फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर दिल्ली पुलिस को शिकायत दी थी।

‘आप’ ने इस मामले में दिल्ली पुलिस से संबित के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की थी। संबित पात्रा टीवी पर बीजेपी का जाना-माना चेहरा हैं। केजरीवाल का यह वीडियो संबित पात्रा ने 30 जनवरी को अपने ट्वविटर हेंडल पर शेयर किया था। इस वीडियो में एक इंटरव्यू के दौरान अरविंद केजरीवाल को केंद्र के नए कृषि कानूनों की तारीफ करते दिखाया गया था। वीडियो में वह इन कानूनों को बीते 70 साल का क्रांतिकारी कदम बता रहे थे।

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!