June 29, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

प्रधानमंत्री मोदी की जापानी गवर्नरों संग विशेष वार्ता

Advertisements
Panchayat Voice
Advertisements
Panchayat Voice
  • भारत-जापान संबंधों को नई ऊंचाई देने की दिशा में बड़ा कदम। गवर्नरों को भारत की विकास यात्रा में भागीदार बनने का आमंत्रण दिया

Khabari Chiraiya Desk: भारत और जापान के रिश्तों में एक नया अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टोक्यो में जापान के विभिन्न प्रांतों के 16 गवर्नरों से मुलाकात की और उनसे उप-राष्ट्रीय स्तर पर सहयोग को आगे बढ़ाने की अपील की। इस संवाद को दोनों देशों की साझेदारी को केंद्र और राजधानी से निकालकर सीधे राज्यों और प्रांतों तक ले जाने की ऐतिहासिक पहल माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारत-जापान के समकालीन संबंध, सदियों पुराने सांस्कृतिक और सभ्यतागत रिश्तों से शक्ति प्राप्त कर निरंतर प्रगति कर रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि अब समय आ गया है जब दोनों देशों के रिश्ते केवल टोक्यो और दिल्ली तक सीमित न रहकर सीधे राज्य और प्रांत स्तर पर फलें-फूलें। इसी क्रम में उन्होंने 15वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में शुरू हुई राज्य-प्रांत साझेदारी पहल का उल्लेख किया और कहा कि इससे व्यापार, प्रौद्योगिकी, पर्यटन, कौशल, सुरक्षा और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे।

Advertisements
Panchayat Voice

प्रधानमंत्री ने भारतीय राज्यों और जापानी प्रांतों की विशिष्ट क्षमताओं का जिक्र करते हुए गवर्नरों को भारत की विकास यात्रा में भागीदार बनने का आमंत्रण दिया। उन्होंने युवाओं और कौशल के आदान-प्रदान की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा कि जापानी तकनीक और भारतीय प्रतिभा के मेल से दोनों देशों के लिए अभूतपूर्व अवसर पैदा होंगे।

जापानी गवर्नरों ने भी इस पहल का स्वागत किया और कहा कि व्यापार, शिक्षा, संस्कृति और जन-जन के रिश्तों को नई ऊंचाई देने में उप-राष्ट्रीय सहयोग की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह संवाद भारत-जापान संबंधों को महत्वाकांक्षा के अगले स्तर तक ले जाएगा।

यह भी पढ़ें… अमेरिका में ट्रंप की नीतियों पर अदालत की दोहरी चोट

यह भी पढ़ें… जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन से पूरा परिवार दबा

यह भी पढ़ें…भारत-जापान आर्थिक फोरम में नई ऊंचाई पर पहुंची साझेदारी

यह भी पढ़ें…भारत-चीन रिश्तों में नया मोड़

यह भी पढ़ें…नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले में सख्त सजा

  आगे की खबरों के लिए आप हमारी वेबसाइट पर बने रहें…

error: Content is protected !!